फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Welcome 2025: डांस-डिनर से होगी 2024 की विदाई, पूजा-पाठ से 25 का स्वागत, शहर में ये है तैयारी

Tue, 31 Dec 2024 11:29 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

31 दिसंबर की रात को धमाल मचाने के लिए पूरे शहर में तैयारी कर ली गई हैं। शहर के मॉल, होटल और रेस्टोरेंट रंगीन रोशनी से नहा उठे हैं। लोगों ने अपने-अपने तरह से 2024 को विदाई देने और 2025 का स्वागत करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2024 की आखिरी शाम को यादगार बनाने और 2025 के स्वागत के लिए शहर में उत्साह का माहौल है। शहर के पार्कों से लेकर पर्यटन स्थलों पर रौनक देखी जा रही है। शहर के मॉल, होटल और रेस्टोरेंट रंगीन रोशनी से नहा उठे हैं।

विज्ञापन


कई स्थानों पर तो मंगलवार को रातभर पार्टी आयोजित करने की तैयारी चल रही है। बड़ी संख्या में बुकिंग हो चुकी है। होटल ताज में कपल व सिंगल दोनों के लिए 2500 रुपये का डिनर बुक करने पर लाइव बैंड, डीजे और म्यूजिक फ्री मिलेगा। समिट बिल्डिंग के एक रेस्तरां में 8,999 रुपये में कपल पार्टी बुक करने पर अनलिमिटेड म्यूजिक व खाना मिलेगा। इसी प्रकार हजरतगंज, अवध शिल्प ग्राम, चांसलर क्लब, अवध जिमखाना सहित शहर के विभिन्न क्लबों, होटलों और रेस्तरां में नए वर्ष के जश्न की खास तैयारियां की गई हैं।

पूजा-पाठ में भी पीछे नहीं रहेगा शहर
शहर के प्रमुख मंदिर, गुरुद्वारों, मठों और चर्चों में नए साल की पूर्व संध्या पर प्रार्थनाओं का दौर चलेगा। एक जनवरी से राजेंद्रनगर के महाकाल मंदिर में अरणी मंथन से ज्वाला प्रकट कर तीन दिनों तक विशेष पूजा होगी। वहीं, इंस्कॉन मंदिर में कान्हा के लिए वृंदावन से डेढ़ लाख का जरी सूट आएगा। सत्य मंदिर में विश्व कल्याण की भावना से 9 साध्वी विशेष 51 खंड की प्रार्थना करेंगी।
विज्ञापन


- यहियागंज व नाका गुरुद्वारा में नगर कीर्तन किया जाएगा। ब्रह्मकुमारीज भक्तों को संस्कारों की पाठशाला में पढ़ाया जाएगा। सत्य मंदिर से विकास वाधवा ने बताया कि इस बार विश्व कल्याण की भावना से 31 दिसंबर की मध्य रात्रि से ही 51 खंड की प्रार्थना के साथ 9 साध्वी हवन करेंगी। हवन में मदिरा वालों को आहुति देने से मना किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें