फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election 2024: अखिलेश यादव ने दिए संकेत... स्वामी प्रसाद मौर्य और वरुण गांधी को दे सकते हैं टिकट

Tue, 19 Mar 2024 05:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Lok Sabha Election 2024 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संकेत दिए हैं कि वह पार्टी से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य और अभी तक भाजपा में रहकर राजनीति करने वाले वरुण गांधी को उम्मीदवार बना सकते हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य व वरुण गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में पार्टी से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा से टिकट देने के संकेत दिए हैं। अखिलेश वरुण गांधी को भी टिकट दे सकते हैं।

विज्ञापन


अखिलेश ने स्वामी प्रसाद को टिकट देने के सवाल पर कहा कि क्या स्वामी प्रसाद कभी सपा छोड़कर गए थे? वहीं, जब उनसे पूछा गया कि आपने स्वामी प्रसाद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया तो वो बोले, हमारी कमेटी विचार कर रही होगी। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। बीते दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश को लेकर नर्म रुख अपनाते हुए कहा था कि उन्हें अखिलेश से कुछ भी शिकायत नहीं है।


ये भी पढ़ें - बाराबंकी सीट पर उपेन्द्र के स्थान पर आएगा उम्मीदवार, कई मौजूदा सांसदों का कट सकता है टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चुनावी रणभेरी बजी पर अवध के चर्चित समर से योद्धा ही नदारद, इन चार सीटों पर है खास नजर




अखिलेश यादव ने वरुण गांधी को भी टिकट देने को लेकर संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि इस पर विचार करेंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि हमारे जो नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं वह सरकार के दबाव में ऐसा कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वरुण गांधी अमेठी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। ये सीट 2019 में राहुल गांधी की हार होने पर गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। यहां से वरुण के पिता संजय गांधी भी चुनाव लड़ चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें