फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले, लोकसभा चुनाव 2024 में दिखेगा समाजवादी आंदोलन का असर

Thu, 23 Mar 2023 05:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान बचाकर डॉ. लोहिया के सपनों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में आंदोलन का असर दिखेगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में हर वर्ग को समान अधिकार दिए हैं। भाजपा सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है। समाजवादी पार्टी संविधान बचाकर डॉ. लोहिया के सपनों को पूरा करेगी।

विज्ञापन


डॉक्टर लोहिया चाहते थे कि हर व्यक्ति को संविधान में किए गए प्रावधान का लाभ मिले। लोहिया पार्क में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया को याद करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह वो स्थान है जहां पर लगातार समाजवादी लोग डॉ. राम मनोहर लोहिया से प्रेरणा लेने आते हैं।

ये भी पढ़ें - ओम प्रकाश राजभर ने कहा, बसपा- कांग्रेस खत्म, लोस चुनाव तक सपा को भी पीछे छोड़ेगी सुभासपा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मोदी के मन की बात से भाजपा बदलेगी अल्पसंख्यक समुदाय का मन, ये है पूरा प्लान


उन्होंने कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था समाज में खाई पैदा कर रही है। आज सबसे ज्यादा जरूरत समाजवादी आंदोलन की है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट करके समाजवादी आंदोलन शुरू किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में इसका असर साफ तौर पर दिखेगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें