फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election News: अखिलेश यादव की मांग, रैली कराने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध कराने में मदद करे चुनाव आयोग

Sat, 08 Jan 2022 03:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को सभी राजनीतिक दलों की वर्चुअल रैली करवाने में मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर चुनाव आयोग वर्चुअल रैली कराने की बात कहेगा तो हम मांग करेंगे कि आयोग डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने में हमारी मदद करे। अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग द्वारा वर्चुअल रैली करवाने संबंधी आदेश की संभावना पर ये बात कही।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा के आईटी हेड जो कि मेरी फोटो लगाकर झूठ फैला रहे हैं उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। यह आदमी पैसे लेकर प्रेपोगेंडा फैला रहा है। अखिलेश ने बताया कि उसने मेरी एक फ्रांस की तस्वीर लगाई है। जिसमें मुझे एक इत्र कारोबारी के साथ दिखाया गया है। ये झूठ फैला रहा है।

उन्होंने कहा कि 2022 में सरकार बनने के बाद हम फिर से युवाओं को लैपटॉप बांटेंगे।

उन्होंने शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं से कहा कि वो अपने घर वापस लौट जाएं, बूथ पर काम करें और भाजपा को हराएं। सपा की सरकार आएगी तो न्याय होगा।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने मैनपुरी सैनिक स्कूल का नाम बदलने पर कहा कि योगी आदित्यनाथ नाम बदलने वाले मुख्यमंत्री हैं। इस बार के चुनाव में जनता उन्हें बदल देगी। शहीद जनरल बिपिन रावत का सभी सम्मान करते हैं। उनके नाम पर कुछ नया करना चाहिए था पर ये लोग सिर्फ नाम ही बदल सकते हैं।

अखिलेश यादव ने परशुराम की प्रतिमा का अनावरण करने पर कहा कि भगवान परशुराम सभी के हैं। वो किसी एक दल के नहीं हैं। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने को लेकर उन्होंने कहा कि सपा सरकार में ऐसी योजनाएं चलाएंगे जिससे कि गरीब बच्चे भी अच्छी शिक्षा के लिए विदेश जा सकें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें