फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव बोले- जातीय जनगणना में धांधली पर नजर रखे पीडीए समाज, सजग रहें

Sun, 04 May 2025 10:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए परिवार को सजग रहना चाहिए जिससे कि जाति जनगणना में कोई गड़बड़ी न होने पाए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जातीय जनगणना में भाजपा कोई गड़बड़ी न कर पाए, इसके लिए सतर्क रहना है। पीडीए समाज को भाजपा की धांधली पर नजर रखनी है, जिससे जातीय जनगणना ईमानदारी से हो और सच्चे आंकड़े भी आएं। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए।

विज्ञापन


अखिलेश ने प्रदेश मुख्यालय पर रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा सरकार में हर विभाग में भ्रष्टाचार और लूट चल रही है। किसानों की फसलों की खरीद में भारी भ्रष्टाचार चल रहा है। धान खरीद में भ्रष्टाचार का कागजों में रिकॉर्ड है, विधानसभा से लेकर कई प्लेटफार्म पर शिकायत हुई, लेकिन लूट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।

VIDEO: आबादी के बीच रेस्क्यू किया गया अजगर, गांव में रहा दहशत का माहौल, देखें वीडियो
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - टैक्स चोरी में फंसे राज्य कर के चार अफसर, 165 करोड़ की चोरी उजागर; एक मसाला फर्म से जुड़ा है मामला   
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड में मूंगफली खरीद में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। भाजपा के कार्यकर्ताओं और बिचौलियों ने मुनाफा कमाया। अब गेंहू खरीद में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है। किसानों का गेहूं उद्योगपतियों के लिए आढ़तियों के माध्यम से खरीदा जा रहा है। सरकार ने पाबंदी लगा दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को अपमानित कर रही है। सवाल पूछने पर एफआईआर करा रही है। आंदोलन करने पर पगड़ी उछाली जाती है। गाजीपुर से गाजियाबाद तक कई मौकों पर भाजपा ने किसानों को अपमानित करने का काम किया है। इस अवसर पर नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सिद्धार्थनगर जिले में बिना धान और गेंहू खरीदे 64 करोड़ रुपये खातों में भेज दिया गया। इसमें सबसे ज्यादा पैसा पाने वाले भाजपा के लोग हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें