फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव बोले - भाजपा सरकार ने चौपट की कानून-व्यवस्था, बेटियों के साथ हो रहीं जघन्य घटनाएं

Fri, 08 Mar 2024 10:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो है। प्रदेश में  महिलाओं, बेटियों के साथ जघन्य घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था चौपट कर दी है। यूपी में आज कोई सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में हर दिन हत्याएं हो रही हैं। भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ हैं।

विज्ञापन


अपराधियों और माफिया को भाजपा सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। महिलाओं, बेटियों के साथ जघन्य घटनाएं हो रही हैं।

अखिलेश ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि हमीरपुर में दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उनकी मौत की घटना से पूरा प्रदेश शर्मसार है। शाहजहांपुर में पिकअप चोरी की रिपोर्ट दर्ज न करने से आहत एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने खुद को आग लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब एफआईआर इतनी कम दर्ज होती हैं, तब भी एनसीआरबी रिपोर्ट में यहां की कानून-व्यवस्था की इतनी दुर्गति दिखाई देती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें