फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पहुंचे अखिलेश: बोले मंदिर बनेगा तो आएंगे दर्शन करने, वरुण गांधी को सपा से टिकट मिलने पर तोड़ी चुप्पी

सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद वह रामलला के दर्शन जरुर करने आएंगे। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। वह यहां सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय गंगा सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए आए थे। यहां पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि जो महाराष्ट्र में हुआ, वो नया नहीं है। बीजेपी ये काम किया करती है। भाजपा हमेशा कहती रही है भ्रष्टाचार खत्म होगा। क्या पार्टियों को तोड़ना भ्रष्टाचार नहीं है? 

विज्ञापन


विधायकों को पद और पैसे का लाभ दिखाकर उनको उनकी पार्टी से तोड़ लिया जाता है। क्या यह भ्रष्टाचार नहीं है। भाजपा लगातार लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए भाजपा काम करती रहती है।  जनता जो जनादेश देती है उसका अपमान करने का काम कोई करता है तो वह है भारतीय जनता पार्टी। 

 उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर है। बीजेपी का ध्यान इन बातों में नहीं है। वह जनता को दूसरे मुद्दों पर भटकाया करती है। उन्होंने कहा कि 2024 में सपा और सहयोगी दलों की ऐतिहासिक जीत होगी। 
विज्ञापन


 वरुण गांधी को सपा के टिकट पर लड़ाने के सवाल पर बोले अखिलेश यादव कि अभी इस पर कुछ नहीं कह सकते। पर जो अच्छा चेहरा होगा सपा उसे लड़ाएगी। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के सवाल अखिलेश ने कहा कि मंदिर का निर्माण होने के बाद वे रामलला का दर्शन जरूर करेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें