सुखदेव राजभर के स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि आपने शोषितों, पिछड़ों दलितों को हक दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी पर विश्वास किया है उसके लिए अभिभूत हूं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर के पत्र का जवाब देते हुए सामाजिक लड़ाई की प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने पत्र के लिए आभार जताते हुए सुखदेव राजभर के बेटे और उनके समर्थकों का पार्टी ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की राजनीतिक लड़ाई को शिखर तक ले जाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे। सुखदेव राजभर के स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि आपने शोषितों, पिछड़ों दलितों को हक दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी पर विश्वास किया है उसके लिए अभिभूत हूं।