फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगले में तोड़फोड़: कुंठित मानसिकता का बताने पर अखिलेश ने भाजपा को दिया जवाब, अफसरों को चेतावनी

Mon, 11 Jun 2018 01:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बंगला छोड़ने से पहले यहां कई जगह तोड़फोड़ की गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कुंठित मानसिकता से काम करने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने शनिवार को यहां कहा कि सरकारी बंगले को खाली करने से पहले उसमें तोड़फोड़ करना चिंताजनक व शर्मनाक है। इससे सपा मुखिया अखिलेश यादव की कुण्ठा झलकती है।

विज्ञापन


जनता को सच्चाई बताएं
प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश यादव को  मुख्यमंत्री रहते हुए ही इस बात का एहसास हो गया था कि वे दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ले पाएंगें। इसीलिए मुख्यमंत्री रहते हुए ही उन्होंने अपने लिए शानदार बंगला सरकारी खर्च पर तैयार किया था। किसी धन्नासेठ या बड़े उद्योगपति के बंगले से भी ज्यादा विलासिता के साजो-सामान  बंगले में जुटाए गए थे। पर, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर मजबूरी में बंगला खाली करना पड़ा तो उन्होंने खीझ में तोड़फोड़ करा डाली।

बंगला छोड़ना पड़ा तो अखिलेश यादव ने इस आलीशान आशियाने का कुछ ऐसा किया हाल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


ऐसा प्रतीत होता है कि यह तोड़फोड़ सच्चाई छिपाने के लिए की गई है। आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने अपनी विलासिता पूर्ण जिंदगी की सच्चाई आम लोगों से छिपाने के लिए यह तोड़फोड़ कराई है। जिससे आम लोग उनकी सच्चाई न जान लें। समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को जनता को बताना चाहिए कि उन्होंने बंगले से टाईल्स क्यूं उखड़वाई।

विज्ञापन

ये वही अफसर हैं जो हमारे सामने प्लेट-कटोरी उठाते थे

- फोटो : amar ujala
बंगला खाली कराने को लेकर मचे हल्ले पर अखिलेश यादव ने कहा कि एक अधिकारी है जो हमारे सामने प्लेट-कटोरी उठाता था अब वही सब करा रहा है। परिवार समेत वृंदावन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकारी मशीनरी से खासे खफा नजर आए। अधिकारी जान लें कि सरकार तो आती-जाती रहती है। लिहाजा किसी के बहकावे में न आएं। सरकारी बंगले के अंदर की बदहाल तस्वीरें सामने आने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी उन्हें बदनाम कर रही है। जो नुकसान हुआ है उसकी लिस्ट सरकार सौंपे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें