फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: CM योगी ने ट्वीट किया अखिलेश यादव का वीडियो, नेताजी की जगह प्राप्त किया पद्म विभूषण अवार्ड

Wed, 05 Apr 2023 08:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत दिए गए पद्म विभूषण सम्मान को उनके पुत्र व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्राप्त किया। इसका वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति से पद्म विभूषण अवार्ड प्राप्त करते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को देश के पूर्व रक्षामंत्री, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व अपने पिता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को दिया गया पद्म विभूषण अवार्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया।
विज्ञापन


इसका वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर लिखा कि माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा आज पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को 'पद्म विभूषण' (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। समाज की मुख्यधारा से शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को जोड़ने के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।
 

यूपी विधानसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच तीखी नोकझोंक देखी जाती है। हालांकि, दोनों नेताओं की एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए भी तस्वीरें आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें