फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : बंगलुरु पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बोले- कर्नाटक की धरती से लिखेंगे नया इतिहास

Tue, 18 Jul 2023 05:18 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहयोगी दलों और अपनी पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ विपक्षी गठबंधन की बैठक में भाग लेने सोमवार को बंगलुरु पहुंचे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की धरती से नया इतिहास लिखेंगे।
विज्ञापन
अपनी पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ बंगलुरु पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहयोगी दलों और अपनी पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ विपक्षी गठबंधन की बैठक में भाग लेने सोमवार को बंगलुरु पहुंचे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की धरती से नया इतिहास लिखेंगे। राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल व जावेद अली खान, पूर्व मंत्री रामअचल राजभर, लालजी वर्मा व राजेंद्र चौधरी और अपना दल कमेरावादी की अध्य़क्ष कृष्णा पटेल भी इस विपक्षी मंथन में शामिल हैं।

विज्ञापन


अखिलेश ने ट्वीट करके कहा कि कर्नाटक आना हमेशा अच्छा लगता है, क्योंकि अपनी जिंदगी के कई अध्याय यहां पढ़े हैं। अब यहां से देश का एक और अध्याय लिखेंगे। समाजवादी इतिहास यहां से जुड़ा है, अब भविष्य भी जुडे़गा। सोमवार की शाम छह बजे बंगलुरु में विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक का एजेंडा साझा किया गया। इसमें समाजवादी नेताओं ने कहा कि उनका एक ही एजेंडा है कि यूपी में एनडीए को कैसे हराया जाए। उधर, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी अपने और राजद नेता तेजस्वी यादव व अखिलेश यादव को मिले बैठक के कार्ड को साझा करते हुए कहा कि हम साथ-साथ हैं।

यह महंगाई का अमृतकाल
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई का अमृतकाल चल रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों पर मिलने वाली सब्सिडी लगभग खत्म कर दी गई है। लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता कराह रही है। भाजपा सरकार में जमकर कालाबाजारी हो रही है। भाजपा की गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय और अत्याचार से आम जनता में निराशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें