फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस हादसा: अखिलेश यादव ने गिरफ्तारियों पर उठाए सवाल, बोले- ये अपने आप में एक षडयंत्र... जांच हो

Sat, 06 Jul 2024 12:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार हाथरस हादसे में छोटी-छोटी गिरफ्तारियां कर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रही है। उन्होंने कहा कि मामले में की जा रही गिरफ्तारियां अपने आप में एक षड्यंत्र हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस हादसे पर की जा रही कार्रवाई पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मामले ये गिरफ्तारियां स्वयं में एक षड्यंत्र हैं। इन गिरफ्तारियों की तुरंत न्यायिक जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश शासन-प्रशासन हाथरस हादसे में अपनी नाकामी छुपाने के लिए छोटी-मोटी गिरफ्तारियां दिखाकर सैकड़ों लोगों की मौत से अपनी जिम्मेदारी का पल्ला झाड़ना चाहता है।

ये भी पढ़ें - यूपी के 20 से अधिक शहरों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गरीबों को 'भोले बाबा' जैसे बाबाओं के अंधविश्वास के बहकावे में न आना चाहिए, मायावती का बड़ा बयान


अगर ऐसा हुआ तो इसका मतलब ये निकलेगा कि इस तरह के आयोजन में हुई शासनिक-प्रशासनिक विफलता से किसी ने कोई सबक नहीं लिया और ऐसी दुर्घटनाएं भविष्य में भी दोहरायी जाती रहेंगी।
विज्ञापन


शासन-प्रशासन किसी खास मंशा से व्यर्थ में ऐसे लोगों को गिरफ़्तार कर रहा है जो मूल आयोजन स्थल से दूर थे और गिरफ्तारी के बाद उनको ही दोषी ठहराये जाने की तैयारी कर रहा है। ये गिरफ्तारियां स्वयं में एक षड्यंत्र हैं। इन गिरफ्तारियों की तुरंत न्यायिक जांच हो, जिससे उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का खेल जनता के सामने लाया जा सके।

अगर भाजपा सरकार ये कहती है कि ऐसे आयोजन से उसका कोई लेना-देना नहीं था तो फिर भाजपा सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं। इस कार्यक्रम में आये अधिकांश गरीब लोग दुखी, शोषित, पीड़ित, वंचित और दमित थे। इस आधार पर इसका मतलब तो ये भी निकलता है कि ऐसे लोगों से भाजपा सरकार का कोई सरोकार नहीं है जबकि सबसे पहले सरकार का ध्यान ऐसे लोगों की तरफ ही जाना चाहिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें