फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट कर उठाए सवाल, बोले- अपनी सुरक्षा के लिए खुद तमंचा लेकर चलेगी जनता

Sat, 17 Jun 2023 03:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि सत्ताधारी तमंचाजीवियों से बचने के लिए जनता अपनी सुरक्षा के लिए खुद ही तमंचा लेकर चलना शुरू कर देगी।
विज्ञापन
युवक से तमंचा छीनते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून - व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी तमंचाजीवियों से बचने के लिए जनता खुद भी तमंचा लेकर चलना शुरू कर देगी।

विज्ञापन


उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें दो पुलिसकर्मी एक युवक से तमंचा छीनते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर उन्होंने ट्वीट किया है कि सत्ताधारियों के तमंचाजीवी जब दूसरों को जान की धमकी देंगे तो आम जनता डरकर खुद की सुरक्षा के लिए तमंचा लेकर चलने लगेगी। इस वीडियो में पुलिस का नाटकीय तरीका बता रहा है कि किसी लिखी पटकथा का फिर से ‘नाट्यमंचन’ हो रहा है। जनता ये झूठा नाटक पहले भी देख चुकी है।



प्रदेश में माफिया अतीक अहमद की पुलिस कस्टडी में हत्या के बाद लखनऊ के कोर्ट रूम में गैंगस्टर संजीव जीवा हत्याकांड के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, योगी सरकार का दावा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें