फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज की हत्या की कोशिश: क्या इन अपराधियों को जीरो टॉलरेंस वाली सूची से विशेष छूट मिली है? अखिलेश ने उठाए सवाल

Thu, 19 Oct 2023 04:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के पॉश इलाके में जज पर हुए जानलेवा हमले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और पूछा कि ये कौन अपराधी हैं जिनसे सरकार दब जाती है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में एक जज पर हुए जानलेवा हमले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार की अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि क्या यूपी सरकार की तरफ से इन अपराधियों को कोई विशेष छूट मिली हुई है। जो उनके हौसले इतने बढ़ गए हैं कि राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण इलाके में सरेआम माननीय न्यायाधीश जी को गाड़ी से उतारकर उनका गला दबा रहे हैं। ये कैसे अपराधी हैं, जिनसे सरकार दब रही है और सवाल ये भी है कि क्यों?

ये भी पढ़ें - गाजा युद्ध पर मायावती का बयान: बोलीं- विनाशकारी साबित होगा नया युद्ध, पीएम मोदी के बयान का किया जिक्र
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आईआरसीटीसी के वेबसाइट के सर्वर की फूल रहीं सांसें, खामियाजा भुगत रहे यात्री, एजेंट उठा रहे फायदा
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम डालीबाग इलाके में एक कार सवार ने जज पर हमला कर दिया। उसने पहले अपनी कार से उनकी गाड़ी में टक्कर मारी और फिर उन्हें घसीटकर बाहर निकाल लिया।

मारपीट करने के बाद जज की गला दबाकर हत्या करने की भी कोशिश की। अर्दली ने उन्हें बचाया। जज की तहरीर पर बुधवार शाम हजरतगंज पुलिस ने कार नंबर के आधार पर हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें