अखिलेश ने कहा कि भाजपा के 300 से ज्यादा विधायक सरकार के खिलाफ हैं। ये सभी नया साल आने पर सरकार के साथ टी-20 खेलने जा रहे हैं। सरकार अपनी असफलता से जनता का ध्यान बंटाना चाहती है। इसलिए जानबूझकर हिंसा फैलाई जा रही है।
वहीं, आगामी 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री उसी लोकभवन में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करने जा रहे हैं जिसे समाजवादियों ने बनवाया। उन्हें अटल जी के गांव में एक विश्वविद्यालय बनवाना चाहिए लेकिन उन्हें तो काम ही करना नहीं आता।
अखिलेश ने कहा कि विपक्ष के लिए तो धारा 144 लगाई जा रही है लेकिन भाजपा के लोगों के लिए कोई कानून नहीं है। धारा 144 लागू होने के बावजूद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लखनऊ में आयोजन किया जा रहा है।