फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने अमित शाह को दी चुनौती, कहा-'भाजपा विकास पर बहस करे, हम तैयार'

Wed, 22 Jan 2020 02:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा देश को बदनाम कर रही है। देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो रही है लेकिन लोगों का ध्यान बंटाने के लिए भाजपा हिंदू-मुसलमान कर रही है। युवाओं के पास रोजगार नहीं है। सपा सरकार ने लोगों के लिए काम किया। हम उनसे विकास पर बहस करने को तैयार हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव बुधवार को जनेश्वर मिश्र की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्घांजलि देने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादियों का देश की तरक्की और खुशहाली में योगदान रहा है।

अखिलेश यादव ने गृहमंत्री अमित शाह की लखनऊ में आयोजित रैली में अमित शाह की भाषा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि डंके की चोट, ठोक दिया जैसा शब्द हैं। लखनऊ में घंटाघर पर चल रहे प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह अच्छी बात है कि नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के लिए महिलाएं सामने आई हैं। धर्म के आधार पर किसी से भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकता कानून के खिलाफ पैसे लेकर प्रचार करने की बात पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह भाजपा का दुष्प्रचार है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें