फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने खास अंदाज में पूर्व पीएम अटल को किया याद, कही ये बातें

Fri, 17 Aug 2018 07:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश के रिसेप्शन की एक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक खास अंदाज में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। उन्होंने ट्विटर पर अपने रिसेप्शन की एक तस्वीर डाली जिसमें वह (अखिलेश) अपनी पत्नी डिंपल, अटल जी और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


रिसेप्शन का आयोजन दिल्ली में किया गया था। तब अटल बिहारी देश के प्रधानमंत्री थे और अखिलेश यादव उस समय कन्नौज से सांसद थे। अखिलेश ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचकर अटल जी को श्रद्घांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि स्व. अटल जी ने राजनीति को दलगत राजनीति से ऊपर उठाया, सदैव अपने दल के सिद्धांतों व अपने दर्शन पर अडिग रहना सिखाया, जब भी राजनीति भटकी उसको सही मार्ग दिखाया, विदेशों से मित्रता का पाठ पढ़ाया. अटल जी का जाना भारतीय राजनीति एवं साहित्यिक जगत के मुखरित स्वर का मौन हो जाना है. मौन नमन!

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्घांजलि देते हुए कहा कि देश ने एक नेतृत्व खो दिया है। मेरे लिए यह एक व्यक्तिगत क्षति है। मुलायम के अनुसार, इतना बड़ा कद होते हुए भी अटल जी में घमंड नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि विपक्ष में रहते हुए भी मुलायम सिंह के अटल जी से अच्छे रिश्ते रहे हैं और मुलायम ने अपने भाषणों में भी कई बार अटल जी का जिक्र किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें