फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का तंज, डिप्टी सीएम पर दर्ज मुकदमे की फाइल पर साइन नहीं करेंगे सीएम योगी

Sat, 23 Dec 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 20 हजार राजनीतिक मुकदमे वापस लिए जाने की घोषणा पर तंज कसा। कहा, इसका फायदा भाजपा को होगा। पर यह समझ में नहीं आ रहा है कि सीएम व डिप्टी सीएम पर दर्ज दर्जनों मुकदमे को खत्म करने की पत्रावली पर हस्ताक्षर कौन करेगा?
विज्ञापन


ये बातें उन्होंने शुक्रवार को सपा मुख्यालय में मीडिया से कही। उन्होंने दावा किया कि डिप्टी सीएम पर दर्ज मुकदमे को खत्म करने से संबंधित फाइल पर सीएम साइन नहीं करेंगे।

उन्होंने सीएम के नोएडा जाने के कार्यक्रम पर भी चुटकी ली। कहा, उनको जाना है तो जाएं। हमलोग तो बिल्ली के रास्ता काटने से भी रुक जाते हैं। वैसे उन्हें बताना चाहिए कि वे नोएडा क्यों जा रहे हैं।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री नोएडा सिर्फ उन कार्यों का ही उद्घाटन करने जा रहे हैं, जिसका उद्घाटन सपा के कार्यकाल में हो चुका है। भाजपा सरकार को दूसरे के काम को अपना काम बताकर उद्घाटन करने की आदत हो गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

यूपीकोका का सदन से सड़क तक करेंगे विरोध

- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपीकोका से कानून-व्यवस्था में कोई सुधार नहीं होने वाला है। इसे सिर्फ विरोधियों को डराने के लिए लाया गया है। सरकार की मंशा ठीक नहीं है। इस कानून का हम सदन से लेकर सड़क तक विरोध करेंगे।

उन्होंने सीएम आवास पर सेल्फी न लेने संबंधी सूचना पर तंज कसते हुए कहा, जनता सावधान रहे, अगर सेल्फी लेते पकड़े गए तो उन पर यूपीकोका लगा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें