फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर पहुंची अखिलेश-मोदी की लड़ाई

Thu, 14 Nov 2013 09:26 AM IST
अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरों की लड़ाई चुनावी रैलियों से अब सोशल मीडिया पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


बहराइच रैली में शेर मांगने वाली नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फेसबुक पर ताल ठोक दी है।

उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में जताने की कोशिश की है कि गुजरात ने हमें शेर दिए तो हमने भी उन्हें कई जानवर दिए हैं।

उन्होंने यह जिक्र भी किया कि गुजरात को कौन से जानवर दिए गए हैं। प्रतापगढ़ से लौटते हुए बुधवार को उन्होंने खबरनवीसों से भी कहा कि शेर तो चंबल में ही रहेंगे।

पढ़िए: अखिलेश के चक्कर में संवेदनहीन हुई पुलिस

क्या कहा था मोदी ने
बहराइच में 8 नवंबर को रैली में भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार मोदी ने अखिलेश पर कमेंट करते हुए कहा था, 'आपके युवा मुख्यमंत्री ने मुझे पत्र लिखा था। शेर मांगे थे, लॉयन सफारी के लिए, हमने दिए भी। वे मुझसे गीर गाय मांगते, बिजली मांगते...अमूल जैसा नेटवर्क मांगते...वह भी मैं देता। लेकिन इसके लिए भी समझ चाहिए ना...।'
विज्ञापन


6 शेरों के बदले देंगे 61 जानवरलॉयन सफारी के लिए गुजरात से आने वाले 6 एशियाई बब्बर शेरों के बदले यूपी उन्हें 14 प्रजातियों के 61 जानवर दे रहा है। राजकोट जू से दो शेरों (मादा हीर और नर मोजकब कुबेर) के बदले पहले चरण में 9 प्रजातियों के 47 वन्यजीव जाने थे। इनमें से तीन घड़ियाल जा चुके हैं।

दूसरे चरण में आने वाले 4 एशियाई बब्बर शेरों के बदले 5 प्रजातियों के 14 वन्यजीव जाने हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो 8 नवंबर को मोदी की टिप्पणी के बाद से ही सीएम ऑफिस की ओर से शेरों के बदले में दिए जाने वाले जानवरों का ब्यौरा जुटाया गया।
विज्ञापन


शेरों को लाने के लिए पिंजरों की हो रही मरम्मतसीजेडए की अनुमति के बाद लखनऊ जू से विशेषज्ञों की टीम नवंबर महीने में कभी भी गुजरात शकरबाग जू केलिये रवाना हो सकती है। बीते कई दिनों से बब्बर शेरों को लाने के लिए जू में रखे परिवहन पिंजरों (ट्रांसपोर्टिंग केज) को फिट किया जा रहा है।

केज का बेस ग्राउंड लकड़ी पर काम चल रहा है। फिलहाल अभी सीजेडए की अनुमति का इंतजार है।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें