फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधानमंडल दल की बैठक में नेता चुने गए अखिलेश यादव

Tue, 28 Mar 2017 01:19 PM IST
amar ujala.com, presented by-ईश्वर आशीष
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा विधायकों व विधान परिषद सदस्यों की मौजूदगी में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को विधानमंडल दल का नेता चुना गया। अखिलेश यादव विधान परिषद में विपक्ष के नेता होंगे।
विज्ञापन


इसके पहले कल सोमवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर रामगोविंद चौधरी को चुना जा चुका है।

इसके पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानमंडल की बैठक सोमवार सुबह आहूत की थी, ज‌बकि सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव ने 29 मार्च की शाम को सपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई थी। जिसे आज (सोमवार) सुबह उन्होंने रद्द कर दिया।

अखिलेश-मुलायम द्वारा सपा नेताओं की बैठक को एक दिन के अंतराल पर बुलाना परिवार की कलह से जोड़कर देखा जा रहा था। वहीं, ये भी कहा जा रहा था कि विधानसभा में विपक्ष का नेता मुलायम आजम खां या शिवपाल सिंह यादव को बनाना चाहते थे, लेकिन अखिलेश यादव ने राम गोविंद चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें