अखिलेश ने आरोप लगाया कि किसानों को न तो लाभकारी समर्थन मूल्य मिल रहा है और न चीनी मिलें किसानों का बकाया अदा कर रही हैं। आलू, मक्का और बाजरा बोने वाला किसान परेशान है। नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त है। अल्पसंख्यकों में दहशत है। घरेलू अर्थव्यवस्था चौपट है। नोटबंदी व जीएसटी ने संकट की स्थिति खड़ी कर दी है।