फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले, उम्मीद है नयी संसद नयी लोकतांत्रिक चेतना के लिए प्रकाश स्तंभ बनेगी

Tue, 19 Sep 2023 03:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देशवासियों को नयी संसद भवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। विशेष सत्र के बाकी दिनों की कार्यवाही संसद की नयी इमारत में ही होगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश की नयी संसद भवन के लिए भी देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संसद की नयी इमारत नयी लोकतांत्रिक चेतना के लिए प्रकाश स्तंभ बनेगी।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि नये संसद भवन के लिए सभी देशवासियों और सभी वर्तमान व भूतपूर्व सांसदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

ये भी पढ़ें - महिला आरक्षण बिल: मायावती की मांग 33 नहीं 50 प्रतिशत दें आरक्षण, SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटा दें

ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: प्रियंका गांधी और मायावती के बीच हुई मुलाकात, इंडिया गठबंधन में आ सकती है बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा है देश की स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा को ये नया विस्तारित परिसर नया राजनीतिक-वैचारिक विस्तार भी देगा और सांसदों के लिए ये नयापन सिर्फ़ भवन का नहीं मनन का भी होगा।

उम्मीद है कि हमारी पुरानी संसद सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी और नयी संसद नयी लोकतांत्रिक चेतना के लिए प्रकाश स्तंभ बनेगी।

बता दें कि इस समय संसद का विशेष सत्र चल रहा है। विशेष सत्र के पहले दिन की कार्यवाही पुरानी संसद भवन की इमारत में हुई। आज मंगलवार से विशेष सत्र के बाकी दिनों की कार्यवाही नयी इमारत में होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें