अखिलेश यादव ने मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर कहा कि सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है और ये रिकॉर्ड कभी नहीं टूटेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को अंतरिम बजट पेश कर दिया है। इस बजट में कई घोषणाएं की गई हैं। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इसे भाजपा का विदाई बजट करार दिया है।
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है।
भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है।