लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय ने आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) कमांडेंट का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कोरोना के दौरान शानदार काम किया था। वह उधमपुर कमांड अस्पताल की डिप्टी कमांडेंट भी रह चुकी हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय को लखनऊ छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) का कमांडेंट बनाया गया है। वह एएमसी की पहली महिला कमांडेंट हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को पदभार संभाल लिया है।
विज्ञापन
इससे पहले एएमसी सेंटर एंड कॉलेज ऑफिसर इन चार्ज लेफ्टिनेंट जनरल वी साबिद सैय्यद थे। 37 वर्षों की सेवा के बाद बुधवार को वह सेवानिवृत्त हो गए।
अब इस पद की जिम्मेदारी कविता सहाय को सौंपी गई है। कविता उधमपुर कमांड अस्पताल की डिप्टी कमांडेंट रह चुकी हैं। उन्होंने कोविड काल में शानदार कार्य किया था।