फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव: मतदान की तारीख आगे बढ़ाने पर अखिलेश का भाजपा पर तंज- टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे!

Mon, 04 Nov 2024 04:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी उपचुनाव में मतदान की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिवाली और छठ पर छुट्टी लेकर आने वाले वोट न डाल पाएं इसलिए ये तारीख आगे बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख आगे बढ़ाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर कहा कि टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे! पहले मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला, अब बाकी सीटों के उपचुनाव की तारीख, भाजपा इतनी कमजोर कभी न थी। 

दरअसल बात ये है कि उत्तर प्रदेश में ‘महा-बेरोज़गारी’ की वजह से जो लोग पूरे देश में  काम-रोजगार के लिए जाते हैं, वो दिवाली और छठ की छुट्टी लेकर यूपी आए हुए हैं और उपचुनाव में भाजपा को हराने के लिए वोट डालने वाले थे। जैसे ही भाजपा को इसकी भनक लगी उसने उपचुनावों को आगे खिसका दिया, जिससे लोगों की छुट्टी खत्म हो जाए और वो बिना वोट डाले ही वापस चले जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भाजपा की पुरानी चाल है : हारेंगे तो टालेंगे।



मतदान की तारीख आगे बढ़ने का ये बताया कारण
यूपी में नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई है। अब 13 की जगह 20 नवंबर को मतदान होगा। इस संबंध में चुनाव आयोग ने आदेश जारी कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने जारी किए गए आदेश में कहा है कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व होने की वजह से भाजपा, कांग्रेस सहित क्षेत्रीय दलों ने मतदान की तारीख बदलने की मांग की थी जिस पर यह निर्णय लिया गया है। यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने थे जिनमें से एक सीट मिल्कीपुर का मामला कोर्ट में होने के कारण इस सीट पर चुनाव की तारीखों का एलान नहीं किया गया है। शेष नौ सीटों पर अब मतदान 20 नवंबर को होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें