फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के रवैये को अखिलेश ने बताया शुतुरमुर्गी, कहा-पच नहीं रहा कैराना, नूरपुर

Fri, 01 Jun 2018 11:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि कैराना और नूरपुर उपचुनाव की हार भाजपा को नहीं पच रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को फतवों और सिद्धांतों की याद आ रही है तो केंद्रीय गृहमंत्री लंबी छलांग के लिए दो कदम पीछे जाने की मजबूरी ने घेर रखा है।

विज्ञापन


भाजपा का यही शुतुरमुर्गी रवैया रहा तो 2019 में उसका कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा। जनादेश का अपमान करना भाजपा ने अपना एजेंडा बना लिया है। इन उपचुनावों में वेस्ट यूपी में जो सामाजिक सामंजस्य नजर आया वह अभूतपूर्व है।

भाजपा ने इस सोशल केमिस्ट्री को बिगाड़ने की साजिशें की पर उनका गणित बिगड़ गया। अखिलेश ने कहा कि समाज को बांटने, सद्भाव बिगाड़ने और जहर बोने की राजनीति के उसके दिन बीत गए हैं। सामाजिक न्याय की शक्तियां एकजुट होकर अब उनके प्रतिरोध में आ गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें