फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने किया दावा: मिल्कीपुर में भाजपा को देंगे करारी शिकस्त, सपाइयों पर लगाए जा रहे हैं फर्जी मुकदमे

Sun, 26 Jan 2025 07:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि मिल्कीपुर में होने वाले उपचुनावों में सपा जीतने जा रही है। उन्होंने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। 
 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता समझ चुकी है कि भाजपा कभी भी सच नहीं बोलती है। झूठ और लूट ही उसका एक मात्र मिशन है। विकास का उसके पास कोई विजन नहीं है। इसलिए जनता मिल्कीपुर उप चुनाव सहित 2027 के चुनावों में भी उसे करारी शिकस्त देने का इरादा कर चुकी है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव शनिवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश ने कहा कि मिल्कीपुर का उपचुनाव जीतना लोकतंत्र के लिए भी आवश्यक है। मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों का असर अगले विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले उपचुनावों की तरह भाजपा प्रशासन तंत्र के दुरुपयोग से मिल्कीपुर में भी चुनाव में गड़बड़ी करने की रणनीति बना रही है। अभी से ग्राम प्रधानों को धमकियां दी जा रही हैं। विपक्षी कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे है, ताकि वे समाजवादी पार्टी के पक्ष में प्रचार न कर सके। लेकिन, भाजपा की एक चाल भी कामयाब नहीं हो सकेगी।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, समाजवाद और संविधान के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे।

सपा अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस की दी बधाई
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है। अपने संदेश में अखिलेश ने कहा कहा कि हमें संविधान का सम्मान और आपसी भाईचारा तथा सामाजिक सौहार्द को हर कीमत पर बनाए रखना है। आज संविधान की मूल भावना और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों की संरक्षा के लिए प्रतिबद्धता बनाए रखनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें