राजधानी लखनऊ में रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं मजबूत और सुरक्षित रखनी होंगी। सामाजिक सद्भाव और भाईचारा को मजबूत करना चाहिए। उद्योग, व्यापार को बढ़ाकर आर्थिक रूप से ताकतवर बनाना होगा। इसी से देश की ताकत बनेगी और राष्ट्र शक्तिशाली होगा।