फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का करारा हमला, कहा- 'भाजपा शासन में जान-माल सुरक्षित नहीं'

Mon, 04 Mar 2019 10:30 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। लोगों की जान-माल सुरक्षित नहीं रह गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने रविवार को यहां जारी बयान में राजधानी के आलमबाग में बीच बाजार सर्राफ पर हमला और दो लोगों की हत्या की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि सरकार को आम आदमी की सुरक्षा की चिंता ही नहीं है। 

कहा कि जब प्रदेश की राजधानी में ही कानून व्यवस्था की यह स्थिति है तो प्रदेश की स्थिति का अंदाज सहज ही लगाया जा सकता है।
 
विज्ञापन

जनता सबक सिखाएगी

अखिलेश ने कहा कि दो दिन पूर्व बस्ती में एक वकील की कचहरी में हत्या और अब प्रदेश की राजधानी में सर्राफ के दुकान पर डकैती व हमला तथा दो लोगों की हत्या प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। 

यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी भय के वातावरण में  जीने को मजबूर है। कहा कि राजधानी में घटी घटना से प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं। 

अपराध की घटनाओं पर रोक के नाम पर फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। कहा कि जनता भाजपा को  कानून-व्यवस्था पर वादाखिलाफी का सबक सिखाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें