सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में यूपी अपराध प्रदेश बनता जा रहा है। भाजपा ने देश ही नहीं दुनिया में प्रदेश की बदनामी करा दी है। राज्य सरकार अपराधों पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है। न तो प्रदेश से अपराधी बाहर गए हैं और न ही जेल जाने का उन्हें कोई भय है। माफिया और अफसरशाही के गठजोड़ से अपराधियों के धंधे बेरोकटोक फल-फूल रहे हैं।
अखिलेश ने रविवार को एक बयान में कहा कि प्रदेश में जघन्य अपराधों की बाढ़ आना चिंताजनक है। अलीगढ़ की घटना अभी भूली भी नहीं थी कि हमीरपुर में छात्रा के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की खबर ने झकझोर दिया। इसी तरह बरेली, वाराणसी, जालौन, कुशीनगर और मेरठ में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं से जनता में गहरा आक्रोश है।