फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: रायबरेली में बोले अखिलेश, चौथे चरण के बाद भाजपा के बूथों पर नाचेंगे भूत, बुलडोजर बाबा ने सरकार न बनती देख बुलडोजर को मेंटेनेंस में डाल दिया

Mon, 21 Feb 2022 07:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

अखिलेश यादव ने रायबरेली में कहा कि पहले चरण का मतदान होने के बाद गर्मी निकालने की धमकी देने वाले ठंडे पड़ गए। जब दूसरे चरण का मतदान हुआ भाजपा के लोग सुन्न पड़ गए। तीसरे चरण में जब हमने मतदान किया तो वो शून्य हो गए हैं और जब ऊंचाहार के लोग वोट करेंगे तो बूथों पर भाजपा के लोग नहीं सिर्फ भूत नाचेंगे। 
विज्ञापन
रायबरेली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेता पहले चरण में ठंडे पड़ गए। दूसरे चरण में सुन्न, जबकि तीसरे चरण में शून्य हो गए। अब रायबरेली की जनता जब चौथे चरण में वोट डालेगी तो भाजपा के बूथों पर भूत नाचेंगे और कोई दिखाई नहीं देगा। भाजपा का हर नेता सबसे बड़ा झूठ बोलता है। इसलिए इनको नाम बदलकर भारतीय झूठा पार्टी रख लेना चाहिए। पूरे पांच साल काम नहीं किया। सिर्फ नाम बदलने का काम किया। इसलिए लखनऊ के एक सबसे बड़े अखबार ने इनका नाम बदलकर बुलडोजर बाबा रख दिया है। अब तो बुलडोजर बाबा ने सरकार न बनती देख बुलडोजर को मेंटेनेंस में डाल दिया है। गर्मी निकालने वालों की ऊंचाहार की जनता भाप निकाल देगी।

विज्ञापन


पूर्व सीएम सोमवार को ऊंचाहार विधानसभा के जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के जिंगना गांव के पास सपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री डॉ. मनोज कुुमार पांडेय के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुुए अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री ने जब से कहा कि हम 12 बजे सोकर उठते हैं, तब से हम उन पर नजर रखने लगे हैं। कभी-कभी धुआं ऊपर उठते हुए दिखता है। कुछ दिन पहले सफाई वालों के साथ पुताई वाले धुएं के धब्बे मिटाने जा रहे थे।

भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा नेताओं को पता नहीं है कि उनके खिलाफ जनता में 440 बोल्ट का करंट दौड़ रहा है। जब से जनता ने इनकी खड़ी कर दी खटिया, तब से इनके बयान घटिया हो गए हैं। सपा की सरकार बनती देख भाजपाइयों की भाषा बदल गई है, लेकिन इनसे होशियार रहना, क्योंकि जब पहलवान हारने लगता है तो वह अंगुली खींच देता है तो कभी दांत से काट लेता है। इन लोगों ने कहा था कि हवाई चप्पल वाला हवाई जहाज से चलेगा, लेकिन इन लोगों ने हवाई जहाज ही बेंच दिया। बंदरगाह, एयरपोर्ट, रेल, रेलवे स्टेशनों की जमीन बेच दी, क्योंकि यह सोचते हैं कि न रहेगी बांस न बजेगी बांसुरी। क्योंकि वे जानते हैं कि जब सब बेच देंगे तो न नौकरी देनी पड़ेगी न ही आरक्षण। सरकार बनने पर ऊंचाहार में ट्रॉमा सेंटर बनाने का ऐलान भी किया। उन्होंने जिले के सभी सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें