फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : अखिलेश यादव बोले- भाजपा सरकार ने जनता से किए झूठे वादे, लोग सपा की तरफ देख रहे हैं

Mon, 07 Oct 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान और गरीब की मदद होनी चाहिए। खाद और बीज के संकट से किसान परेशान है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार चलने वाली नहीं, गिरने वाली है। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों को धोखा दिया है। उसकी गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान है। देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किए। वे रविवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान और गरीब की मदद होनी चाहिए। खाद और बीज के संकट से किसान परेशान है। आज जनता सपा की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना है। सेक्टर से लेकर बूथ लेवल तक लगातार कार्यकर्ता बनाना है। सभी का व्यवहार और भाषा लोकतांत्रिक होनी चाहिए।

उन्होंने नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और सपा सरकार में किए गए जनहित के विकास कार्यों को प्रचारित-प्रसारित करने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें