फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के लिए अखिलेश का 'गिव एंड टेक' फॉर्मूला!

Thu, 23 Apr 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए यदि राज्य सरकार की मदद चाहिए तो राज्य की परियोजनाओं के लिए केंद्र को वैसा ही रवैया अपनाना होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सूबे की मूलभूत परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी ताजा चिट्ठी ‘गिव एंड टेक’ फार्मूले का नजरिया पेश करती है।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री अखिलेश ने बुधवार को प्रधानमंत्री को यह पत्र उसी दौरान लिखा जब पीएम केंद्रीय परियोजनाओं के लंबित कार्यों को पूरा करने को लेकर राज्यों के मुख्य सचिवों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुखातिब थे।
विज्ञापन


प्रदेश की ओर से मुख्य सचिव आलोक रंजन पीएम के सवालों का जवाब देने को उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उन्हें संबंधित केन्द्रीय मंत्रियों को लिखे गए पत्रों का ब्यौरा दिया है।

बताया है कि सूबे की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं केंद्र के स्तर पर लंबित हैं। उन्होंने ऐसे प्रोजेक्ट की सूची भी पीएम को भेजी है।

इन योजनाओं के लिए मांगा पैसा

अखिलेश यादव ने मोदी से विभिन्न मंत्रालयों में लंबित स्वीकृतियों, वित्तीय आवंटन को तेजी से जारी कराने का आग्रह किया है।

यह भी कहा है कि वह हर महीने के चौथे बुधवार को राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में राज्य की प्रमुख अवस्थापना परियोजनाओं को भी शामिल करें।

इससे केंद्र के स्तर से इन परियोजनाओं को मिलने वाली स्वीकृतियां व वित्तीय आवंटन में तेजी आ सकेगी।

हमारे इन कामों को जल्द पूरा कराएं
- लखनऊ मेट्रो रेल प्रोजेक्ट
- राष्ट्रीय राजमार्ग की विभिन्न सड़कें
- प्रदेश के जिला मुख्यालयों को 4-लेन मार्ग से जोड़ने का काम
- कुशीनगर में अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

- आगरा के निकट फीरोजाबाद में हिरनगांव स्थल पर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट परियोजना
- इटावा-मैनपुरी नई रेल लाइन परियोजना
- ऊर्जा सेक्टर से जुड़ी परियोजनाएं
विज्ञापन

केंद्र के प्रोजेक्ट पर दे रहे पूरा ध्यान

अखिलेश यादव ने पीएम को बताया है कि प्रदेश सरकार राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत अवस्थापना विकास की परियोजनाओं को पूरा करते हुए जनोपयोगी बनाने की ओर तेजी से काम कर रही है।

केंद्र के अनुरोध पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ग्रुप भी बना दिया है। यह ग्रुप अवस्थापना विकास की परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर रहा है।

उन्होंने पीएम को बताया है कि आपको जिन प्रोजेक्ट की सूची भेजी गई है, ग्रुप ने उनकी भी समीक्षा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें