वित्तीय वर्ष 2015-16 के आम बजट से पहले सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों की होने वाली बैठक में यूपी की ओर से राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष नवीन चंद्र वाजपेयी शामिल होंगे।
इसमें केंद्र से बजट मिलने में देरी, केंद्रीय योजनाओं का बजट शेयर बढ़ाने और 7वें वेतन आयोग की संस्तुतियां लागू करने के लिए राज्य की स्थिति को देखते हुए मदद की मांग की जाएगी।
शासन के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली 26 दिसंबर को दिल्ली में वित्तीय वर्ष 2015-16 के बजट को लेकर राज्य के वित्त मंत्रियों से उनकी अपेक्षाएं जानेंगे।
सूबे में वित्त मंत्री की जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास है। लेकिन वे प्री-बजट मीटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने उसमें शामिल होने के लिए वाजपेयी को अधिकृत किया है। वाजपेयी के साथ प्रमुख सचिव वित्त राहुल भटनागर भी दिल्ली जाएंगे।