फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश रामपुर के लिए हुए रवाना, पार्टी के अन्य विधायक व नेता भी साथ गए

Fri, 13 Sep 2019 12:05 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अखिलेश यादव आज सुबह 10:30 बजे अपने निवास स्थान से रामपुर के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मुलायम सिंह यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आजम खान के पक्ष में एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने का ऐलान किया था। अखिलेश यादव का रामपुर दौरा उसी की कड़ी में है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव के साथ नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी, राजेंद्र चौधरी और पार्टी के विधायक एवं एमएलसी भी साथ रवाना हुए हैं। रामपुर में अखिलेश यादव आजम खान से मुलाकात करेंगे। इस दौरान तमाम कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।  हमसफर रिजॉर्ट में रात्रि विश्राम करेंगे और शनिवार शाम को फिर बरेली आएंगे जहाँ पर वो सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद 15 सितंबर को लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

अखिलेश पहले बरेली जाएंगे और पूर्व विधायक स्व. सियाराम सागर को श्रद्धांजलि देकर रामपुर रवाना होंगे। वहां वह एक दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

अखिलेश 14 सितंबर को धर्मगुरुओं, नगर पालिका अध्यक्षों वह वकीलों से मिलेंगे। इसके बाद पुलिस से प्रताड़ित परिवारों से भेंट करेंगे। इसके बाद वह जौहर विश्वविद्यालय जाएंगे। वहां से मो. आजम खां के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


रामपुर से ही फिर बरेली जाएंगे और वहां सर्किट हाउस में रुकेंगे। अखिलेश का सोमवार को भी उनका रामपुर जाने का कार्यक्रम था, लेकिन प्रशासन से अनुमति न मिलने के कारण उन्हें रामपुर दौरा टालना पड़ा था। इसको लेकर अखिलेश ने सरकार पर कई आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें