उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को सशक्त कर ही प्रदेश में खुशहाली और तरक्की लाई जा सकती है। भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया है। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर राज्य की विकास और जनाकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता कमजोर हुई है। भाजपा ने सत्ता के दम पर सरकारी मशीनरी को अपना चुनावी एजेंट बना लिया है। लेकिन वर्ष 2022 का चुनाव संवैधानिक अधिकारों को बचाने के लिए होगा। सपा को जनता पर भरोसा है। इसी भरोसे के दम पर भाजपा को सत्ता से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों के नेताओं को अपमानित करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। पंचायत चुनावों में पुलिस एवं प्रशासन ने कानून व्यवस्था के नाम पर विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित किया है। यह अनुचित है। अफसरों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनकी जिम्मेदारी राजनीति से अलग हट कर है। राजनीति की पवित्रता को भाजपा ने प्रभावित किया है। समाजवादी आंदोलन ने हमेशा अन्याय के खिलाफ डट कर मोर्चा लिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को सशक्त कर ही प्रदेश में खुशहाली और तरक्की लाई जा सकती है। भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया है। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर राज्य की विकास और जनाकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा।