सीएम अखिलेश यादव ने इस बार गर्मियों में यूपी की जनता को बिजली से राहत देने का वाद किया है। उन्होंने बिजली देने की बात पर केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाए।
सीएम अखिलेश यादव सोनभद्र में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस बार गर्मियों यूपी को बिजली की किल्लत से राहत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि वह इस गर्मी 16 से 22 घंटे बिजली देंगे।
उन्होंने इसके लिए बंद पड़ी बिजली बिजली इकाईयों को शुरू करने की बात कही। जिसमें अनपरा डी की बड़ी यूनिट भी शामिल है।
उन्होंने बिजली के मुद्दे पर केंद्र सरकार को भी घेरा। अखिलेश ने केंद्र सरकार को बिजली देने का वादा याद दिलाते हुए सवाल किया कि केंद्र ने 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था, कहां है वो बिजली?
अखिलेश ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में यूपी तेजी के साथ काम कर रहा है। आने वाली गर्मियों में बिजली की किल्लत नहीं होने देंगे।