फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले: अयोध्या में सपा की जीत नफरत की हार है, अयोध्या की जनता ने देश को संदेश दिया है

Sat, 15 Jun 2024 12:03 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Akhilesh yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में सपा की जीत देश में चल रही नफरत की हार है। इस जीत ने पूरे देश को एक संदेश दिया है। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव ने भारत की राजनीति को बदलने का काम किया है। अयोध्या के लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद की जीत से जनता ने नफरत की राजनीति को खत्म कर दिया है। उसने पूरे देश को संदेश देने का काम किया है।  अखिलेश बोले कि हमें अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना है।

विज्ञापन




अखिलेश यादव शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में बाहर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं, विधायकों और नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ा है। एनडीए नकारात्मक (निगेटिव) गठबंधन साबित हुआ, जबकि पीडीए प्रगतिशील (प्रोगेसिव) गठबंधन रहा। इस अवसर पर यशभारती सम्मानित पंडित हरिप्रसाद मिश्रा ने अखिलेश यादव को स्वास्तिवाचन के साथ रक्षा सूत्र बांधा।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, पूर्व विधानसभाध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, सनातन पांडेय, शाहिद मंजूर, जासमीर अंसारी, शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें