फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले, दिनदहाड़े अपहरण और हत्या से लोग सशंकित, जनता का उत्पीड़न कर रही है पुलिस

Tue, 29 Jun 2021 10:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सत्ता दल ने जनादेश के साथ खिलवाड़ किया है। बलपूर्वक समाजवादी प्रत्याशियों को नामांकन से रोकने के अलावा उनके समर्थकों पर दबाव बनाने के लिए हर अनैतिक हथकंडा अपनाया गया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश को भयमुक्त बनाने का भरोसा देकर भाजपा ने सत्ता हथिया तो ली पर जनता का कोई भला नहीं किया। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में साढ़े चार साल में प्रदेश अराजकता की भेंट चढ़ गया। सत्ता संरक्षित अपराधी तो बेखौफ  अवांछनीय गतिविधियों में संलिप्त रहे। पुलिस तंत्र ने भी जनता को उत्पीड़न करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगरा में कोल्ड स्टोरेज मालिक के बेटे के अपहरण के बाद हत्या की घटना से लोग स्तब्ध हैं। प्रख्यात शायर मुनव्वर राना के बेटे पर दिन दहाड़े गोली चली। बेटी से छेड़छाड़ को रोकने पर पिता.भाइयों की हत्या की कई वारदातें हो चुकी हैं। अवैध शराब और अवैध खनन के धंधे में लगे अपराधी प्रवृत्ति के तत्वों ने कितने ही पुलिसकर्मियों एवं अफसरों की जानें ले ली।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सत्ता दल ने जनादेश के साथ खिलवाड़ किया है। बलपूर्वक समाजवादी प्रत्याशियों को नामांकन से रोकने के अलावा उनके समर्थकों पर दबाव बनाने के लिए हर अनैतिक हथकंडा अपनाया गया। लोगों की भावना से खिलवाड़ किया है। छल.बल, आतंक और प्रलोभन के बल पर उसकी राजनीति चल रही है। इसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें