फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले: महंगाई ने तबाह कर दिया आम आदमी का जीवन, बीजेपी की नीतियों से घटे रोजगार के मौके

Thu, 21 Sep 2023 09:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

 रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार लोगों के घरेलू बजट पर बुरा प्रभाव पड़ने से कर्ज बढ़ रहा है। लोगों की बचत दर घटी है और देनदारियां बढ़ी है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार ने आर्थिक ढांचे को तहस-नहस कर दिया है। जनसामान्य का जिंदा रहना दूभर हो गया है। लोग बेबस और लाचार हैं। लोग कर्ज पर जीवन निर्वाह को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में रोजगार के अवसर घट रहे हैं।
विज्ञापन


 रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार लोगों के घरेलू बजट पर बुरा प्रभाव पड़ने से कर्ज बढ़ रहा है। लोगों की बचत दर घटी है और देनदारियां बढ़ी है। महंगाई का असर तो रोजाना की खाद्य सामग्री और घरेलू उपयोग के सामान पर भी पड़ रहा है। तेल, घी, दाल, आटा, सब्जी की कीमतों पर कोई रोक न लगने से लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। भवन निर्माण सामग्री ईंट, मौरंग, बालू आदि पर 18 फीसदी जीएसटी लगने से मध्यम वर्ग के सिर पर छत भी नहीं पड़ने वाली है।

हापुड़ जाएगा प्रतिनिधिमंडल
समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल दिनांक 23 सितम्बर को हापुड़ जायेगा। हापुड़ के ग्राम दौलतपुर ढिकरी में तीन सितंबर को सैनी समाज के लोगों के घर में लगी आग से 4 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी थी। घटना की सही जानकारी और शोकाकुल परिवार से मिलने प्रदेश सचिव सुधाकर कश्यप, असलम चौधरी पूर्व विधायक, राकेश यादव प्रदेश सचिव आदि जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें