फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अखिलेश को साहित्य शिरोमणि, आकुल को साहित्य गौरव सम्मान

विज्ञापन
कार्यक्रम में विभूतियों को किया गया सम्मानित। 
विज्ञापन

विज्ञापन



लखनऊ। सुंदरम् साहित्य संस्थान की ओर से हजरतगंज स्थित हिंदी संस्थान के प्रेमचंद सभागार में अपनी लेखनी का परचम लहराने वाले साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्र को सुंदरम् साहित्य शिरोमणि सम्मान तो वहीं लखीमपुर के कवि ज्ञान प्रकाश ''''आकुल'''' को सुंदरम् साहित्य गौरव सम्मान से नवाजा गया। छह अन्य साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कवयित्री सरला शर्मा आसमां ने वाणी वंदना से समारोह की शुरुआत की। संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र भूषण ने बताया कि रायबरेली के सौरभ शुक्ल को सुंदरम् साहित्य गौरव सम्मान, डॉ. अचल सिंह यादव को सुंदरम् चिकित्सा रत्न सम्मान, अशोक कुमार पांडेय ''''अशोक'''' को देवकी कुशवाहा स्मृति सम्मान, सुनील कुमार बाजपेयी को डॉ. आशा रानी स्मृति सम्मान, राजीव वर्मा ''''वत्सल'''' को भगौता देवी त्रिपाठी स्मृति सम्मान और प्रो. हरिशंकर मिश्र को कमलेश कुमारी श्रीवास्तव स्मृति सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




विशिष्ट अतिथि के रूप में केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिय अग्रवाल मौजूद रहे। संचालन डॉ. योगेश ने और संयोजन डॉ. ममता पंकज का रहा। संस्था के महासचिव हरिमोहन वाजपेयी ''''माधव'''' ने बताया कि समारोह के द्वितीय सत्र में उपस्थित कवियों ने काव्यपाठ भी किया। इस मौके पर अमित अवस्थी, रेनू द्विवेदी, रवींद्रनाथ त्रिपाठी, शशि नारायण त्रिपाठी, जितेंद्र मिश्र भास्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें