फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज चैनलों के कारण खराब है यूपी की छवि: अखिलेश

Thu, 11 Sep 2014 10:37 PM IST
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ टीवी चैनल यूपी की गलत तस्वीर पेश कर रहे हैं। इन चैनलों को कोई न कोई राजनीतिक दल ही चला रहा है। बैंकर्स इनसे गाइड न हों। हम न सिर्फ लगातार विकास कर रहे हैं, बल्कि भविष्य में भी यहां आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री केनरा बैंक एम्पलॉइज यूनियन की अखिल भारतीय कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने यूपी में 3000 बैंक शाखाएं खोलने का लक्ष्य तय किया था।

अभी तक हम 2700 शाखाएं खोल चुके हैं। पिछले दो बरसों में दो करोड़ से ज्यादा खाते खोले गए हैं। गेहूं, दूध और गन्ना के उत्पादन में हम देश में सबसे आगे हैं। आबादी के लिहाज से देखें तो दुनिया में यूपी का चौथा नंबर है।
विज्ञापन


देश में ऋण-जमा अनुपात (सीडीआर) में सबसे ज्यादा 10 प्रतिशत वृद्धि यहीं दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा निजी शिक्षण संस्थान भी इसी प्रदेश में खुले हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों का साथ मिला तो हम और भी आगे बढ़ेंगे।

सपा का नहीं है कोई टीवी चैनल

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ टीवी चैनल यूपी के बारे में गलत धारणा बना रहे हैं। सपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने अपना कोई टीवी चैनल शुरू नहीं किया है। उन्होंने बैंकर्स से कहा, यूपी में आपके कारोबार के विस्तार के लिए हर संभव सहयोग सरकार से मिलेगा।

इससे पहले केनरा बैंक के चेयरमैन आरके दुबे ने बैंक की उपलब्धियां सामने रखीं। उन्होंने कहा कि जहां आर्थिक विकास होता है, वहां आतंकवाद और माओवाद जैसी समस्याएं नहीं पनपतीं।

केनरा बैंक अपनी इस सामाजिक जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है। इसलिए जम्मू-कश्मीर के दूरदराज के इलाकों में भी उनके बैंक की शाखाएं मिल जाएंगी। इस दौरान कम्युनिस्ट नेता अतुल कुमार अनजान, जीवी समबैसिवा राव, एमएम राव समेत बैंक के काफी अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बांटने वाली ताकतों को सबक सिखाएंगे मतदाता

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संवाददाताओं से कहा कि अवाम ने केंद्र सरकार के सौ दिन देख लिए। उन्हें पता चल गया है कि ये अच्छे दिन हैं या नहीं।

उन्होंने सपा का काम भी देख लिया है। कुछ ताकतें देश को बांटना चाहती हैं। इन ताकतों को 13 सितंबर को मतदान के दिन मतदाता जरूर सबक सिखाएंगे।

उल्लेखनीय है कि 13 सितंबर को यूपी में उपचुनाव के लिए मतदान होना है। जिसमें सपा को उम्मीद है कि जनता फिर से पार्टी पर भरोसा दिखाएगी।

सपा के ‌लिए यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी चुनाव हो रहे हैं। जिसे सपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें