फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार को सौ में से सौ नंबर, यूपी में चुनाव लड़ेगी अकाली दल

Sun, 29 May 2016 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अकाली दल के सांसद प्रेम सिंह बीच में - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जोर आजमाइश करेगा। पंजाबी समाज को एकजुट करने के लिए यहां रैलियां करने का भी फैसला हुआ है।
विज्ञापन


प्रयास रहेगा कि चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन के तहत प्रत्याशी उतारे जाएं। भाजपा के साथ बात न बनने पर अन्य से मेलजोल के रास्ते खुले रहेंगे। यह कहना है शिरोमणि अकाली दल के महासचिव और सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा का।

चंदूमाजरा ने मोदी सरकार को अच्डा बताया और कहा कि वो सरकार को सौ में से सौ नंबर देंगे। उन्होंने मुलायम की भी तारीफ की।

उन्होंने यूपी के स्कूलों में पंजाबी भाषा पढ़ाने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति और सरकारी संस्थानों में सिख समाज की भागीदारी बढ़ाने की मांग भी रखी।

चंदूमाजरा ने शनिवार को वीवीआईपी गेस्ट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि यूपी में पंजाबी समाज को उनका वाजिब राजनीतिक हक आज तक नहीं मिला।
Trending Videos
विज्ञापन

सिखों से झगड़ा कर उन्हीं पर लाद दिए मुकदमे

उन्होंने कहा कि सहारनपुर के गुरुद्वारे में अतिक्रमणकारियों ने सिखों से झगड़ा किया और उन्हीं पर मुकदमे लाद दिए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुकदमे वापस लेने का वादा किया था, जो पूरा नहीं हुआ।

पीलीभीत जेल में सिख कैदियों को मारा गया, मगर कार्रवाई नहीं हुई। जल्द प्रदेश सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो अदालत में जाएंगे। रविवार को शिरोमणि अकाली दल का शिष्टमंडल राज्यपाल राम नाईक से मिलेगा।

मोदी सरकार अच्छी, मुलायम की भी तारीफ
चंदूमाजरा ने कहा कि मोदी सरकार ने दो साल में अच्छा काम किया। वे सरकार को सौ में सौ नंबर देंगे। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने यूपी में सिखों का काफी ख्याल रखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें