फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार, बोले- झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराऊंगा

Tue, 06 May 2025 04:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सरकार की विफलताओं को उजागर करने पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने मानहानि का केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उन्होंने हमेशा सरकार की नाकामी को उजागर किया है। जनता के सामने हकीकत रखी है। फिर भी कुछ लोग मिथ्या आरोप लगा रहे हैं। वे मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाकर साजिश रच रहे हैं। कुछ मीडियाकर्मी भी भाजपा की आईटी सेल के लिए काम कर रहे हैं। कहा, ऐसे लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन


राफेल के मुद्दे पर सोमवार को जारी बयान में उन्होंने सवाल उठाया कि इतने सारे युद्धक विमान क्या नींबू मिर्ची लटकाने के लिए खरीदे हैं? इनका इस्तेमाल दुश्मनों के खिलाफ क्यों नहीं किया जाता है तो भाजपा की आईटी सेल सक्रिय हो गई। उल्टे मुझ पर ही सवाल उठाने लगा। कुछ इलेक्ट्रॉनिक चैनलों पर सरकार के इशारे पर डिबेट शुरू हुई और जिनकी कभी सरकार से सवाल पूछने की हिम्मत नहीं हुई वे मेरे लिए अपशब्द का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित करके उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करूंगा।

ये भी पढ़े-  यूपी कैबिनेट के फैसले: नई स्थानांतरण नीति सहित कैबिनेट ने लिए 11 महत्वपूर्ण फैसले, पार्किंग के लिए बने नए नियम; अडानी से होगी बिजली खरीद
विज्ञापन

 
ये भी पढ़े-
 यूपी: प्रदेश के कई जिलों से विक्षोभ का असर हुआ कम, अगले पांच दिनों में तेजी के साथ बढ़ेगा पारा, ये हैं पूर्वानुमान
विज्ञापन


राय ने कहा कि पूरे सुरक्षा तंत्र को धता बता कर आतंकवादी घुसते हैं और 28 निर्दोष लोगों को मारते हैं और भाग जाते हैं, लेकिन भाजपा सरकार खामोश है। वह सिर्फ उस भारतीय के खिलाफ सक्रिय है, जो सरकार की नाकामी पर सवाल उठा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें