फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार एयरपोर्टकर्मी की मौत

Tue, 11 Mar 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सौरभ (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मलिहाबाद। ढेढेमऊ गांव के पास सोमवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार उन्नाव के हसनगंज निवासी एयरपोर्ट कर्मी सौरभ (20) की मौत हो गई। वह चचेरे भाई सुजीत की शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे।
विज्ञापन


घरवालों के मुताबिक सोमवार को सौरभ हेलमेट लगाकर बाइक से निकले थे। शाम 7.30 बजे लौटते समय मलिहाबाद के ढेढेमऊ गांव के पास अज्ञात वाहन उनकी बाइक से टकरा गया। सौरभ उछलकर दूर जा गिरे। गंभीर रूप से जख्मी सौरभ को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पिता घनश्याम, मां सुनीता, भाई अनुराग व दो बहनें सुभाषिनी और जाह्नवी है। इंस्पेक्टर बैजनाथ ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें