फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो एयरपोर्ट का हो जाएगा कायाकल्प!

Sat, 28 Sep 2013 02:37 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एयरपोर्ट के निजीकरण का टेंडर डालने वाली चार कंपनियों के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को दो घंटे तक एयरपोर्ट पर ट्रैफिक और यात्री सुविधा का जायजा लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सहारा, आईएलएफएस, जीजीकेऔर जीएमआर कंपनी के प्रतिनिधि एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय विमान वाले पुराने भवन और घरेलू विमानों के नए टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया।

यहां दो घंटे तक विमानों की सीटिंग क्षमता के अनुसार यात्रियों के लोड का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही एयरपोर्ट के आसपास भावी व्यावसायिक गतिविधियों का खाका भी तैयार किया।
विज्ञापन


यात्रियों के लिए ट्राली सहित कई सुविधाओं के बारे में जानकारी भी हासिल की। एयरपोर्ट निदेशक एससी होता से इन कंपनियों ने विमानों के बारे में जानकारी हासिल की।

वहीं, हवाई अड्डे के निजीकरण के विरोध में एयरपोर्ट कर्मचारियों ने शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एयरपोर्ट के निजीकरण की प्रकिया को रोकने की मांग की गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें