फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में एयरपोर्ट बंद: लखनऊ से उड़ानें रद्द होने से 1200 यात्री परेशान, हूती विद्रोहियों के हमले से बवाल

Tue, 13 Oct 2026 11:09 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

हूती विद्रोहियों के हमले के बाद उड़ान संचालन पूरी तरह ठप हो गया है। उड़ानें ठप होने से प्रतिदिन लगभग 1200 यात्री प्रभावित हो रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या खाड़ी देशों में काम करने वाले कामगारों की है।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे समेत तब्बुक और जीजान एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले के बाद उड़ान संचालन पूरी तरह ठप हो गया है। हालात को देखते हुए एयरलाइंस इंडिगो ने रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना की सभी उड़ानें 17 अक्टूबर तक निरस्त कर दी हैं।

विज्ञापन


इसके चलते लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रियाद जाने वाली फ्लाइनास की नियमित उड़ानें एक्सवाई 334 और एक्सवाई 320 रद्द कर दी गई हैं। उड़ानें ठप होने से प्रतिदिन लगभग 1200 यात्री प्रभावित हो रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या खाड़ी देशों में काम करने वाले कामगारों की है। सीधी उड़ानों के अलावा इंडिगो, एयर इंडिया और आकासा जैसी एयरलाइंस की कनेक्टिंग उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

ये भी पढ़ें - कारोबारी की मौत: अफसर के नाम पर शिवा को धमकाने का श्रद्धा का ऑडियो वायरल, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस कार्यालय में जूते लहराए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व खफा, पांच सदस्यों की टीम लगाएगी सच का पता


एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि घर से निकलने से पहले संबंधित एयरलाइन से स्थिति की पुष्टि कर लें। अचानक उड़ानें रद्द होने से रियाद में फंसे भारतीय पर्यटक और लखनऊ में यात्री टिकट पुनर्निर्धारण को लेकर परेशान हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें