फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली हो रही हवा: लखनऊ में बढ़ने लगा वायु प्रदूषण, दीपावली के स्तर तक पहुंचा

Mon, 15 Nov 2021 12:36 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। इसका कारण हवा में घुल रहे वाहनों के धुएं के अलावा निर्माण कार्य व टूटी सड़कें एक वजह हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ की हवा में प्रदूषण का स्तर दीपावली के बराबर पहुंच गया है। इस बार यह प्रदूषण पटाखों की वजह से नहीं बल्कि हवा में घुल रहे वाहनों के धुएं के अलावा निर्माण कार्य व टूटी सड़कों की वजह से बढ़ा है। दीपावली पर चार नवंबर की रात फोड़े गए पटाखों की वजह से पांच नवंबर का एक्यूआई 278 रिकॉर्ड हुआ था। अब 14 नवंबर को एक्यूआई का स्तर वापस 271 रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन


सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के मुताबिक दीपावली के बाद से लगातार वायु प्रदूषण का स्तर कम हो रहा था। 48 घंटे पहले 12 नवंबर को प्रदूषण घटा और एक्यूआई 189 पर आ गया। वहीं इसके बाद से अब लगातार वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। शनिवार को जहां एक्यूआई 222 रिकॉर्ड हुआ। वहीं रविवार को यह बढ़कर 271 हो गया। 201 से 300 के बीच एक्यूआई होने का मतलब हवा में प्रदूषण का स्तर अधिक है।

तर्क : दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण का प्रभाव
यूपीपीसीबी के एक अधिकारी का कहना है कि यह पहले से ही संभावित था। अब वायु प्रदूषण के बढ़ने का कारण दिल्ली-एनसीआर और आसपास के जिले हैं। इन जिलों में खतरनाक हो चुके वायु प्रदूषण का प्रभाव लखनऊ के अलावा आसपास के  जिलों पर भी पड़ रहा है। वहीं हवा थमने से वायु प्रदूषण की वजह से बन रहे कणों को छंटने में मदद नहीं मिल पा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में एक्शन प्लान पर काम करने की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बदला प्रदूषण का स्तर

तारीख -- एक्यूआई
पांच नवंबर (चार नवंबर को दीपावली) -- 278, खराब
छह नवंबर -- 260, खराब
11 नवंबर -- 205, खराब
12 नवंबर -- 189, सुधरी हुई
13 नवंबर -- 222, खराब
14 नवंबर -- 271, खराब

तालकटोरा, लालबाग में हवा बहुत खराब
लोकेशन -- एक्यूआई
तालकटोरा -- 367, बहुत खराब
अलीगंज -- 246, खराब
लालबाग -- 312, बहुत खराब
गोमतीनगर -- 191, सुधरी हुई
बीबीएयू -- 265, खराब
कुकरैल -- 247, खराब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें