फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर हवाई यात्रा की चुकानी होगी दोगुनी कीमत

Mon, 14 Mar 2016 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हवाई यात्रा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
त्यौहार पर बढ़ती मांग का फायदा उठाते हुए विमान कंपनियों ने टिकटों के दाम दोगुने कर दिए हैं। होली पर दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरू से लखनऊ आना और फिर यहां से वापसी का किराया आठ हजार से 14 हजार तक है।  
विज्ञापन


ऐसे हजारों लोग हैं, जो जॉब के सिलसिले से लखनऊ से बाहर रहते हैं। चूंकि, होली 24 मार्च को है और उसके आगे व पीछे आपको छुट्टियां नहीं मिल रही हैं।

ऐसे में फ्लाइट के टिकटों की मांग भी ज्यादा है। इसका फायदा उठाते हुए विमान कंपनियों ने किराया बढ़ा दिया है। मसलन, दिल्ली टू लखनऊ का एवरेज किराया 18 सौ से दो हजार रुपये है। ऐसे ही मुंबई व बैंगलूरू से लखनऊ तक का टिकट सात-सात हजार रुपये है।
विज्ञापन

ट्रेनों में कराएं बुकिंग, खाली पड़ी हैं सीटें

train - फोटो : pti
होली के मद्देनजर राजधानी से होकर मुंबई व दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिसमें सीटों की बुकिंग हो रही है। रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 04416/04415 नई दिल्ली-बरौनी एसी सुविधा स्पेशल, 04408/04408 दिल्ली-दरभंगा एसी सुविधा स्पेशल, 02108 लखनऊ-एलटीटी एसी सुपरफास्ट स्पेशल, 02533 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल, 02597 गोरखपुर-मु बई सीएसटी साप्ताहिक स्पेशल, 04405 लखनऊ-नई दिल्ली स्पेशल, 02597 गोरखपुर-मुम्बई सीएसटी साप्ताहिक स्पेशल, 02108 लखनऊ-एलटीटी एसी सुपरफास्ट स्पेशल में भी बुकिंग कराई जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें