अस्सी साल की वृद्धा ने अपने पति के खिलाफ एसीएमएम 3 की कोर्ट में घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराते हुए दस हजार रुपये प्रति माह गुजारा भत्ते की मांग की है।
वृद्धा का 84 साल का पति वाणिज्य कर विभाग से सेवानिवृत्त है। इन दोनों की शादी 52 साल पहले हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं। कोर्ट ने एक अप्रैल को जिला प्रोबेशन अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।
सी ब्लाक गोविंद नगर निवासी वृद्धा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कोर्ट में कहा है कि उसके पति को 20 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलती है।